रांची: झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल मंगलवार सुबह शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने जगरनाथ बाबू की पत्नी और अन्य परिजनों के साथ काली मंदिर में पूजा अर्चना की. कृषि मंत्री अलार्गो काली मंदिर गए थे.
गौरतलब है कि जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य को लेकर कृषि मंत्री बादल लगातार ईश्वर के दर पर जा रहे हैं और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

