रांची:-दुमका में कांग्रेस नेत्री पुष्पा हिम्मतसिंहका की आज अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। इस घटना में राज्य के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने दुख प्रकट किया है. पार्टी नेत्री की हत्या की सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत दुमका पुलिस अधीक्षक से बातचीत की और उन्हें 24 घण्टे के अंदर दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. बादल ने कहा कि अपराधियों को किसी शर्त पर बेलगाम नहीं छोड़ा जा सकता है, यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए बड़ी क्षति है, ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे और दुख कि इस घड़ी में परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

