रांची:- झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल अपने दादाजी के अस्थि को लेकर इलाहाबाद गए हैं, जहां वह अपने दादाजी के अस्थि को मंगलवार को विसर्जित करेंगे . श्री बादल ने 9 साल पहले अपने गांव को छोड़ दिया था और वह उस दिन के बाद हर दिन किसी और गांव में गुजारा करते थे . 9 वर्ष के बाद आज श्री बादल अपने दादाजी की अस्थि लेने अपने गांव सरवा के आमा बांधी पहुंचे थे, श्री बादल आज भी अपने गांव तो गए पर घर नहीं गए, श्री बादल का कहना है कि मेरा घर मेरा अपना पूरा विधानसभा क्षेत्र और पूरा राज्य है , श्री बादल से जब पूछा गया कि वे अपने घर वापस कब जाएंगे तो उन्होंने इस बात पर एक लंबी चुप्पी साध ली.
