रांची:- झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल का दौरा लगातार जारी है, कृषि मंत्री देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, उन्होंने आज सुबह जामताड़ा सदर अस्पताल में अपना प्राथमिक उपचार कराया, उपचार के बाद से वह लगातार दौरे पर हैं. बादल जामताड़ा से सीधे दुमका पहुंचे जहां दुमका विधानसभा क्षेत्र के अस्ताजोड़ा , बास्कीडीह , मसलिया सहित दर्जनों गांव का दौरा किया वहां उन्होंने यूपीए फोल्डर से चुनाव लड़ रहे बसंत सोरेन के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की है.

