रांची: कृषि मंत्री बादल ने रांची के पंडरा स्थित कृषि बाजार समिति का निरीक्षण किया. इस दौरान कृषि मंत्री बाजार समिति की समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस मौके पर विधायक बंधु तिर्की भी उपस्थित थे.

