रांची:- झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल मेडिका अस्पताल पहुंचे ,जहां उन्होंने डॉक्टर संजय की देखरेख में इलाज करा रहे अनगड़ा के जिला परिषद सदस्य रंथा माहलि से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी प्राप्त की , रंथु महली का ब्रेन हेमब्रेज हुआ था, कृषि मंत्री जिला परिषद सदस्य का जिस दिन ब्रेन हेंब्रेज हुआ था उसी दिन मेडिका अस्पताल गए थे उन्होंने डॉक्टरों की टीम को कहा था कि इनका बेहतर तरीके से इलाज किया जाए, मेडिका प्रबंधन ने आज श्री बादल को जानकारी दी कि इनका ऑपरेशन सफल रहा,

