रांची: झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने पद्मश्री प्रो. दिगम्बर हांसदा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. बादल ने कहा कि संताली भाषा को कोने-कोने तक पहुंचाने में स्वर्गीय हांसदा का अहम योगदान रहा है. शिक्षा और साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.
बादल ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे.

