BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि मंत्री ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, किसानों की समस्या के समाधान का दिलाया भरोसा

by bnnbharat.com
December 6, 2020
in समाचार
‘किसान राहत कोष ट्रस्ट’ किया जा रहा है तैयार: कृषि मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के कृषि मंत्री बादल ने आज हजारीबाग जिला मुख्यालय स्थित डिस्ट्रिक चौक पर भारतीय संविधान के जनक, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धांसुमन अर्पित किया. इस मौके पर वहां मौजूद एक किसान की परेशानी को देखकर कृषिमंत्री ने उनकी समस्या सुनी और बाबा साहेब द्वारा संविधान प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया.

कृषि मंत्री बादल रविवार को एकदिवसीय हजारीबाग दौरे के क्रम में सबसे पहले पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर पहुंचे और वहां विधायक अम्बा प्रसाद और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनके द्वारा विस्थापितों और ग्रामीणों के हित में लड़ी जा रही लड़ाई में सहयोग का भरोसा दिलाया. बाद में कृषिमंत्री बिरसा चौक से पदयात्रा करते हुए बाबा साहेब अम्बेडकर चौक पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया.

इस मौके पर वहां मौजूद एक किसान के चेहरे पर मायूसी देखकर वे उनसे मिलने पहुंचे. किसान की ओर से कृषि मंत्री की ओर से बताया गया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ पूरे देश में किसानों के खिलाफ आक्रोश है और इस लड़ाई में सभी के सहयोग की जरुरत है.

कृषि मंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने तत्काल जिला कृषि पदाधिकारी को बुलाकर किसान को खाद-बीज और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास का निर्देश दिया. इस दौरान किसान के आंखों में आंसू देखकर कृषिमंत्री ने उन्हें गले लगाकर कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में उन्हें किसी तरह की चिंतित होने की जरुरत नहीं है.

बाद में कृषिमंत्री बादल बरही पहुंचे, जहां बरही प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देशव्यापी लॉकडाउन में परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब झारखंड का देशी से विकास होगा और किसानों की हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

केंद्र सरकार की मदद, बेहतर तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग से किसानों को लाभ

Next Post
केंद्र सरकार की मदद, बेहतर तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग से किसानों को लाभ

केंद्र सरकार की मदद, बेहतर तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग से किसानों को लाभ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d