BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषी मंत्री पहुंचे देवगांई गांव, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

अधिकारियों को दिया निर्देश, कहा-3 महीने के अंदर किसानों को सारी सुविधाएं मिल जाए

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in Uncategorized
कृषी मंत्री पहुंचे देवगांई गांव, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

कृषी मंत्री पहुंचे देवगांई गांव, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कृषि पशुपालन सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख शुक्रवार को नामकुम के देवगांई गांव में चौपाल लगाया. जहां उनके साथ उनके विभाग के सभी जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे, उन्होंने गांव वालों के साथ बैठकर उनकी समस्या को जानना चाहा, जहां किसानों ने खुलकर अपनी समस्या बताई उन्होंने कहा की सब्जी को सही तरीके से बाजार नहीं मिल पा रहा है, तरबूज की सही कीमत नहीं मिल पा रही है. गांव में खेती के लिए पानी की समुचित व्यवस्था करा दी जाए, मंत्री श्री बादल ने सभी ग्रामीणों की बातें गंभीरता से सुनी.

किसानों की बातों को सुनकर मंत्री बादल ने तुरंत सभी पदाधिकारियों की बैठक ग्राउंड जीरो पर ही किसानों के बीच कर डाली और उन्होंने उनसे जानना चाहा कि इस गांव की समस्या का निदान कब तक करेंगे कृषि, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य , बाजार समिति के पदाधिकारियों को मंत्री ने तुरंत टास्क दे डाला और कहा कि 3 महीने के अंदर किसानों को सारी सुविधाएं मिल जानी चाहिए नहीं तो कार्रवाई तय है वहीं उन्होंने बाजार समिति के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि किसानों के खेतों में सब्जी सहित तरबूज को अविलंब उचित कीमत मिले इसे सुनिश्चित करें.

मंत्री बादल ने किसानों से कहा की यह सरकार आपकी है आपने हमें मेहनत करके यहां तक पहुंचाया है इसलिए सरकार आप हैं और आपकी परेशानियों को दूर करने के लिए मैं यहां पहुंचा हूं. उन्होंने गांव के कुछ युवकों को जिम्मेवारी भी दी कि उनके द्वारा अधिकारियों को जो टास्क दिया गया है उसके लिए अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके रखें.

मंत्री श्री बादल ने पत्रकारों से बात करते हुए साफ तौर से कहा की वह कभी भी और किसी भी वक्त किसी भी गांव में पहुंच सकते हैं ऐसे में जिला स्तर पर अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि गांव के किसानों तक सरकार की जो सुविधाएं पहुंचनी चाहिए वह सही समय पर पहुंच जाए।
मंत्री श्री बादल 1 किलोमीटर पैदल चल किसानों के खेतों में पहुंच गए, जहां उन्होंने खुद तरबूज की खेती का जायजा लिया।
ग्रामीणों के बीच खिजरी के विधायक, समाजसेवी रतन तिर्की और प्रभाकर तिर्की भी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घेराबंदी कर चोरी की चार मोटर साइकिलों के साथ तीन चोरों को किया गिरफ्तार

Next Post

Latest Update Corona: हजारीबाग में 6, गढ़वा में 4 व धनबाद-जमशेदपुर में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Next Post
Latest Update Corona: हजारीबाग में 6, गढ़वा में 4 व धनबाद-जमशेदपुर में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Latest Update Corona: हजारीबाग में 6, गढ़वा में 4 व धनबाद-जमशेदपुर में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d