BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि मंत्री ने कहा-किसानों के हितों का पूरा खयाल रख रही सरकार

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
कृषि मंत्री ने कहा-किसानों के हितों का पूरा खयाल रख रही सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

चार साल में किसानों को बागवानी से जोड़ने का लक्ष्य

Ranchi:- कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल ने राज्य में कृषि विकास की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा है कि राज्य में फ्लोरी कल्चर से जुड़ी आधारभूत संरचना के विकास के लिये सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में काम तेजी से किया जा रहा है. उन्होंने रांची प्रमंडल के किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अगला दशक किसानों का है और सरकार का फोकस कृषि उत्पादकता पर है, इसलिये कृषकों को परंपरागत तौर तरीकों के साथ-साथ तकनीकी स्तर पर भी दक्षता हासिल करनी होगी ताकि किसानों की आय ज्यादा से ज्यादा हो सके. वह आज मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन ऑडिटोरियम में राज्य उद्यान निदेशालय की ओर से आयोजित’’झारखंड में फूलों की व्यावसायिक खेती-वर्तमान परिदृष्य  एवं संभावनाएं’’ विषय पर एकदिवसीय सेमिनार में रांची प्रमंडल के किसानों को संबोधित कर रहे थे.

बादल ने कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान जब पूरे विष्व की अर्थव्यवस्था डांवाडोल हो रही थी, जब सारे औद्योगिक धंधे बंद हो चुके थे उस दौर में कृषकों ने देश और राज्य को आत्मनिर्भरता की संजीवनी प्रदान की और राज्य के किसानों ने प्रवासी मजदूरों का स्वागत निःशुल्क गुलाब देकर किया. उन्होंने कहा कि बागवानी संस्कृति को बढ़ावा देना सरकार का प्राथमिक लक्ष्यों में से एक है और सरकार जो कृषि नीति तैयार कर रही है, उसका प्रारूप किसानों की जरूरतों के हिसाब से तैयार कराया जा रहा है. साथ ही किसानों के सुझाव के अनुसार सरकार नीतियों में शिथिलता लायेगी.

कृषि मंत्री बादल ने सेमिनार में कृषि दर्पण का लोकार्पण करते हुए कहा कि कृषि दर्पण के माध्यम से लाखों किसान लाभान्वित होंगे . इसके माध्यम से किसानों को मौसम के साथ साथ कृषि की नई तकनीकियों की भी जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि आगामी 4 सालों में राज्य के 24 लाख किसानों का लखपति बनाने का लक्ष्य है. किसानों को कृषि से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं का विकसित स्वरूप प्रदान करना है ताकि वह आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकें. बादल ने कहा कि किसानों की आर्थिक सशक्ति के लिये श्रम के साथ साथ आधुनिक तकनीक से भी जुड़ना होगा और गांव और राज्य के साथ-साथ सोसाईटी के प्रति संवेदनशीलता भी रखने की जरूरत है.  उन्होंने कृषि ऋण माफी योजना को लेकर कहा कि किसानों के कर्ज माफी की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है और अगले पचास दिनों में 9 लाख से ज्यादा किसानों के कर्ज माफ करने के लिये 2 हजार करोड़ रूपये निर्गत किये जायेंगे.

 सेमिनार में  विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दिकी ने कहा कि फ्लोरीकल्चर को प्राईम लाईन में लाने के लिये विभाग प्रयासरत है तथा मल्टी क्रॉपिंग मोड में काम करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि फ्लोरी कल्चर को कॉमर्शियल अंदाज में स्वीकार करें और उसी के अनुरूप कार्ययोजना बनायें. विभिन्न योजनाओं के तहत बीज वितरण, सिंचाई व्यवस्था, बैंक ऋण, उपकरण आदि की सुविधा सरकार उपलब्ध करायेगी. श्री सिद्दिकी ने कहा कि प्रोडक्टीविटी पर फोकस करना होगा और प्रयास करना होगा कि क्वालिटी प्रोडक्ट दें ताकि प्रतिस्प्रधात्मक बाजार में खुद को स्थापित किया जा सके.

सेमिनार में बागवानी के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिये वैज्ञानिक और कृषकों को भी सम्मानित किया गया.

सेमिनार में मुख्य रूप से रामकृष्ण मिशन आश्रम के संचालक स्वामी भविष्यानंद जी महाराज, राज्य उद्यान निदेशक वरुण रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में रांची प्रमंडल के किसान उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साहेबगंज अंचलाधिकारी का कारनामा सामने आया है जहाँ आवेदन देने के बाद भी पैसा लेकर गलत तरीके से दाखिल खारिज कर दिया है

Next Post

रांची स्मार्ट सिटी के बुनियादी ढांचे से छेड़छाड़ कर रही राज्य सरकार…..दीपक प्रकाश

Next Post
रांची स्मार्ट सिटी के बुनियादी ढांचे से छेड़छाड़ कर रही राज्य सरकार…..दीपक प्रकाश

रांची स्मार्ट सिटी के बुनियादी ढांचे से छेड़छाड़ कर रही राज्य सरकार.....दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d