BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार गठन के बाद कृषि मंत्री का चतरा में पहला तूफानी दौरा किसानों के आंसुओं की भरपाई के लिए सरकार सजग- कृषि मंत्री

by bnnbharat.com
December 24, 2020
in समाचार
कृषिमंत्री ने मेडिका अस्पताल पहुंचकर रामेश्वर उरांव के स्वास्थ्य की जानकारी ली
Share on FacebookShare on Twitter


चतरा:- झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने आज हेमंत सरकार गठन के पश्चात पहली बार चतरा जिले का तूफानी दौरा किया. इस मौके पर उन्होंने जिले के टंडवा, सिमरिया, चतरा तथा इटखोरी में धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया तथा किसानों के बीच कृषि यंत्र भी बाटे. इस मौके पर श्रम प्रशिक्षण नियोजन व कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता के अलावा सिमरिया विधायक किशुन दास तथा बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद भी मौजूद थी.
दूसरी ओर कार्यक्रम के मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किसानों के हित की बात करते हुए कहा कि झारखंड सरकार अन्न दाताओं की बेहतरी के लिए पूरी तरह गंभीर है तथा उनके आंसुओं को अब बहने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने किसानों से कहा कि अब वे इन क्रय केंद्रों के माध्यम से अपने बहुमूल्य धान को सरकार द्वारा निर्धारित दर 2050/- रुपए में बेचकर अपना मुनाफा कमा सकेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले वर्ष कुल तीन लाख 75 हजार मेट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई थी किंतु इस बार सरकार ने इसे 3 गुना बढ़ाने की दिशा में अपना कदम बढ़ा दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के धान खरीदने के साथ ही उनके पैसे एक हफ्ते के अंदर खाते में भेज दिए जाएंगे. इसके साथ ही मंत्री ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पिछले वर्ष के किसानों के धान अधिप्राप्ति के लंबित पैसों का भुगतान एक हफ्ते के अंदर सुनिश्चित करें. मंत्री बादल ने कहा कि कुल एक लाख 24 हजार किसानों से मात्र एक रुपये लेकर उनके 50000 तक ऋण की राशि को सरकार ने माफ किए जाने का निर्णय लिया है और यह किसानों के हित में लिए जा रहे सारे फैसले सरकार की गंभीरता को दर्शाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेएमएम नेता की हत्या का आरोपी और दुर्तांत नक्सली एरिया कमांडर गिरफ्तार

Next Post

चुरचू प्रखंड परिसर में लगा उप विकास आयुक्त का जनता दरबार

Next Post

चुरचू प्रखंड परिसर में लगा उप विकास आयुक्त का जनता दरबार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d