रवि सिंह,
गोरखपुर: बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान व बांसगांव विधानसभा के विधायक डॉ विमलेश पासवान ने मिश्रौली प्रा.वि. में छात्र -छात्राओं को ड्रेस वितरण किया तथा जानीपुर में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित किया.
बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि प्रदेश में खेती का क्षेत्रफल घट रहा है, जनसंख्या बढ़ रही है. सभी को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए सरकार संकल्पित है. किसान भाई सरकार की योजनाओं सुविधाओं कृषि यंत्रों पर अनुदान बीज कृषि रक्षा रसायन प्रधान खेती, कृषक सम्मान निधि, फसल बीमा योजना का उपयोग कर खेती करें, आय बढ़ेगी प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा.
आज सब को स्वस्थ एवं निरोग बनाने की जिम्मेदारी सरकार एवं किसान भाई तथा वैज्ञानिकों की है तो कम रासायनिक उर्वरक एवं कृषि रक्षा रसायन का प्रयोग कर, जैविक उत्पाद का प्रयोग कर, शुद्ध एवं स्वास्थ्य वर्धक उत्पादक करें.
डॉक्टर संजय सिंह उप कृषि निदेशक ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि के लिए उपयोगी योजनाओं जैसे कृषि यंत्रों पर अनुदान, बीज एवं दवाओं पर अनुदान प्रधान खेती, कृषक सम्मान निधि, फसल बीमा, फसल अवशेष को खेतों में ही पलट कर जैविक खाद बनाने में उपयोगी पत्तों पर सुविध जो 50 से 80 प्रतिशत तक है, की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही कहा कि कृषकों की कोई समस्या हो तो क्षेत्रिय कृषि कर्मचारियों को अवगत कराएं, निराकरण होगा. किसी भी दशा में खेत में फसल का अवशेष ना जलाएं.
डॉ. एस पी सिंह उद्यान वैज्ञानिक:- फैजाबाद कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. एस पी सिंह ने सब्जी बागवानी पर जानकारी देते हुए समसामयिक जानकारी रवि की खेती की तैयारी दलहन-तिलहन की बुआई अक्टूबर से ही कर लेने को लाभकारी बताया. उन्होंने कहा कि इससे रोग और कीट कम लगते हैं.
डॉ. एस. के. तोमर अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र ने बताया कि खरीफ में लगने वाले कीट रोग की जानकारी उपचार की विस्तार से जानकारी धान में आज की मुख्य समस्या हरदा रोग जिसे फाल्सइस्मर कहते हैं एवं तना छेदक कीट जिसका उपचार बाली निकलने के पूर्व प्रोपेकोनाजोल 1 लीटर पानी में 1 मिलीलीटर दवा की दर से 125 से 150 लीटर पानी से छिड़काव करें. साथ में इमिडाक्लोर 200 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें. गंधी, तनाछेदक सहित सभी कीटों की रोकथाम होगी. खेती में कृषि यंत्रों की उपयोगिता सहित सामयिक जानकारी दी.
डॉ. नवीन नाबार्ड के अध्यक्ष ने कहा कि कृषि ऋण फसली ऋण फसल बीमा सहित बैंक द्वारा कृषकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी.
डॉ. पी. के. मल्ल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं सुविधाओं का लाभ लें, एवं खाद्यान्न उत्पादन के देश-प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएं.
कार्यक्रम को मुख्यतः नरेंद्र ध्वज सिंह, इंद्र प्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया.
कार्यक्रम के आयोजक इंद्र प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ ही कृष्ण भगवान सिंह, राजन सिंह, दिनकर चंद, अशोक तिवारी, भूषण यादव, कपिलदेव, दयानंद, संतोष चंद, बाल्मीकि गुप्ता सहित 25 प्रगतिशील कृषकों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन राम अधार यादव पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी ने किया.
अध्यक्षता बृजनाथ राय ने किया.
कार्यक्रम में भास्कर राय, राजबहादुर, बाबूराम, मुलायम यादव, अरविंद, मारकंडे नायक, रतन सेन सिंह, राजा राम
कार्यक्रम को डॉक्टर बलजीत सिंह जिला उद्यान अधिकारी, डॉ. अरविंद चौधरी जिला कृषि अधिकारी, सुनील पासवान प्रमुख चरगांवां, डॉ. एस के सिंह पशुपालन की विस्तार से जानकारी दी. इस अवसर पर बांसगांव विधानसभा के विधायक डॉ विमलेश पासवान आदि लोग उपस्थित रहे.

