BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2025 तक भारत से अशिक्षा को दूर भगाने का लक्ष्य: गोपाल खेमका

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in समाचार
2025 तक भारत से अशिक्षा को दूर भगाने का लक्ष्य: गोपाल खेमका

2025 तक भारत से अशिक्षा को दूर भगाने का लक्ष्य: गोपाल खेमका

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के तत्वाधान में शनिवार को रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गोपाल खेमका ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर रोटरी के द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों और भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा की.

गोपाल खेमका ने बताया रोटरी एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसमें बिहार और झारखंड को मिलाकर एक डिस्ट्रिक्ट की श्रेणी में रखा गया है. उन्होंने बताया भारत में पोलियो उन्मूलन में रोटरी का अहम योगदान है.

इससे प्रेरित होकर रोटरी ने 2025 तक पूरे देश से अशिक्षा को दूर करने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए रोटरी ने टीईएसीएच प्रोग्राम बनाया है, जिसके अंतर्गत इस साल सरकारी स्कूलों को हैप्पी स्कूल बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. शिक्षण वातावरण का अभाव है. जिस को दूर करने के लिए रोटरी के द्वारा ई क्लास के तहत शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी. जिससे एक शिक्षक एक साथ अनेक कक्षाओं में स्मार्ट क्लास ले सकेंगे.

5000 अशिक्षित वयस्कों को इस साल के अंत तक शिक्षित बनाने का लक्ष्य रखा गया है. 2025 तक 5 करोड़ अशिक्षितों को रोटरी के द्वारा शिक्षित बनाने का लक्ष्य रखा गया है. महिलाओं में बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर जैसे बीमारियों की रोकथाम के लिए रोटरी टीकाकरण अभियान चलाएगी. साथ ही चुनिंदा अस्पतालों में रोटरी के द्वारा मैमोग्राफी मशीन भी मुहैया कराई जाएगी.

उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट में रोटरी के द्वारा 8 आई हॉस्पिटल खोले गए हैं. अनेक अस्पतालों में रोटरी ने डायलिसिस की सुविधा मुहैया कराई है. रामगढ़ में जल्द ही ब्लड बैंक की शुरुआत रोटरी के द्वारा किया जाएगा. रामगढ़ रोटरी सेंट्रल के द्वारा 10 क्रोनिया के मरीजों का मुफ्त में इलाज कराया गया है. 

खेमका ने बताया स्वास्थ्य जागरूकता के लिए रोटरी के द्वारा “एक चम्मच कम एसओएस चार कदम आगे” स्लोगन की शुरुआत की गई है. रोटरी बच्चों के जंक फूड खाने की आदत, मोबाइल और वीडियो गेम की लत छुड़ाने के लिए भी प्रयासरत है. बच्चों को खेल के मैदान तक लाने का प्रयास दिया जाएगा. जिससे बच्चे शारीरिक श्रम कर सकें. उन्होंने कहा कि रोटरी हमेशा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रयत्नशील है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘यह संतुलित बजट है, भारत को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लिए करेगा तैयार’: पीयूष गोयल

Next Post

घाट रामपुर में 24 घंटे का संकीर्तन और रासलीला का समापन

Next Post
घाट रामपुर में 24 घंटे का संकीर्तन और रासलीला का समापन

घाट रामपुर में 24 घंटे का संकीर्तन और रासलीला का समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d