BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

AIMIM विधायक ने मेडिकल ऑफिसर को पीटा

by bnnbharat.com
March 27, 2020
in समाचार
AIMIM विधायक ने मेडिकल ऑफिसर को पीटा

AIMIM विधायक ने मेडिकल ऑफिसर को पीटा

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र(नासिक): एआईएमआईएम (AIMIM) के विधायक मौलाना मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल और उनके समर्थकों के खिलाफ एक मेडिकल ऑफिसर को पीटने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को विधायक ने मालेगांव के जनरल हॉस्पिटल के एक मेडिकल ऑफिसर को पीटा था, ​जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है.

डिस्चार्ज करने में देरी

विधायक मौलाना मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने हॉस्पिटल में 18 बार फोन किया लेकिन जब डॉक्टरों ने फोन नहीं उठाया, तो वह अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए. विधायक का कहना है कि डॉक्‍टर अस्पताल से दो मरीजों को डिस्चार्ज करने में देरी कर रहे थे.

विधायक ने किया जानबूझकर नियमों का उल्लंघन

बता दें कि इस अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों का भी इलाज चल रहा है. इसीलिए डॉक्टरों का कहना है कि विधायक ने जानबूझकर नियमों का उल्लंघन किया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, रात 8 बजे के करीब मालेगांव सेंट्रल के विधायक अपने समर्थकों के साथ हॉस्पिटल आए और स्टाफ को गालियां देने लगे.

इसके बाद वह मेडिकल ऑफिसर डॉ. किशोर डांगे के ऑफिस में घुस गए और उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया. विधायक और उनके समर्थकों ने डॉ.​ किशोर को धमकी दी और उन्हें पीटा.

Also Read This: शक्तिकांत दास ने कहा, भारतीय बैंकिंग सिस्टम सुरक्षित और मजबूत

इस घटना के बाद हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्स, वॉर्ड ब्वॉय और दूसरे स्टाफ धरने पर बैठ गए. इनका कहना था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वो अपना धरना खत्म नहीं करेंगे.

डॉक्टर ​डांगे ने विधायक के खिलाफ मालेगांव सेंट्रल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. जिसके बाद विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ धारा 353, 332, 342, 341, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बच्चों के उद्वेग का प्रबंधन (परवरिश-18)

Next Post

प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं: हेमंत सोरेन

Next Post
प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं: हेमंत सोरेन

प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं: हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d