BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

AIMIM पाकुड़ विधानसभा टीम ने किया गंधाईपुर पंचायत में एक सभा को संबोधित

by bnnbharat.com
October 19, 2019
in समाचार
AIMIM पाकुड़ विधानसभा टीम ने किया गंधाईपुर पंचायत में एक सभा को संबोधित

AIMIM Pakur assembly team addressed a meeting in Gandhaipur Panchayat

Share on FacebookShare on Twitter

बिश्वजीत शर्मा,

साहेबगंज: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के तरफ से आयोजित पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गंधाईपुर पंचायत में पाकुड़ विधानसभा महासचिव मोहम्मद शमशाद आलम के नेतृत्व में एक विराट जनसभा का आयोजन किया गया. इस सभा में काफी संख्या में लोग पहुंचकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी पाकुर विधानसभा टीम के पदाधिकारियों का बातों को सुना और तमाम लोगों ने वादा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रत्याशी को जीता कर जनाब बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब का हाथों को मजबूत करेंगे.

सभा को संबोधित करते हुए पाकुड़ विधानसभा अध्यक्ष जनाब मोहम्मद गुलाम सरवर साहब ने कहा कि आने वाले चुनाव में आप तमाम लोग ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रत्याशी को जीता कर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए आवाज उठाने का मौका दें. क्योंकि आज हिंदुस्तान में एक ही मर्दे मुजाहिद दबे कुचले लोगों के लिए आवाज उठाने वाले जनाब बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब का हाथों को मजबूत करने का एक सुनहरा अवसर आपके सामने विधानसभा चुनाव है आप तमाम लोगों ने 3 बार कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीता कर विधानसभा भेजा और एक बार जेएमएम को, लेकिन आपके साथ सिर्फ और सिर्फ धोखा देने का काम किया गया. आप लोगों के पास एक सुनहरा अवसर मिला है, हाथ से मत जाने देना नहीं तो फिर 5 साल के लिए पछताते रहेंगे.

विधानसभा महासचिव सह मीडिया प्रभारी नसीरुद्दीन उर्फ नासिर अली ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के पाकुर विधानसभा महासचिव सह मीडिया प्रभारी नसीरुद्दीन उर्फ नासिर अली ने कहा कि आप तमाम लोगों से गुजारिश है कि आज दुख की बात है कि हम तमाम लोगों ने कांग्रेस और अन्य पार्टी के प्रत्याशी का साथ देकर विधानसभा और लोकसभा भेजने का काम किया. लेकिन जब हमारे साथ नाइंसाफी होती है तो हमारे लिए आवाज उठाना तो दूर की बात, वो एक लफ्ज़ भी नहीं बोलते.

आज हिंदुस्तान के लोग एक ही मर्दे मुजाहिद जनाब बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के तरफ देखते हैं कि हिंदुस्तान के एक वाहिद सांसद जनाब बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब चाहे तीन तलाक का मामला हो या मॉबलिंचिंग का मामला हो चाहे, आदिवासी और दलित भाइयों के साथ कोई जुलुम हो रहा हो. अगर लोकसभा में कोई आवाज उठाने वाला शख्स है. वह जनाब बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब है तो क्यों ना हम तमाम लोग मिलकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब का साथ देकर उनके हाथों को मजबूत करें.

उन्होंने कहा कि तमाम भाइयों से गुजारिश है. आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रत्याशी को जीता कर विधानसभा भेजें ताकि आपके हक की लड़ाई विधानसभा में जाकर लड़ सके और आपके अधिकार को जनाब बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की तरह छीन के ले सके. पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गंधाईपुर पंचायत के तमाम लोगों का ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के तरफ से तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि आप लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रोग्राम को सफल किया.

बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष अब्दुस समद ने कहा कि आज पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में चाहे एजुकेशन का मामला हो या स्वास्थ्य का मामला हो. लोग कोसों दूर है. आज सरकारी स्कूल में टीचर नहीं है और टीचर ना रहने के चलते आज हमारे क्षेत्र के गरीब से गरीब लोगों के बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं. और तो और एक भी अच्छे हॉस्पिटल नहीं है. अगर हॉस्पिटल है तो डॉक्टर नहीं है.

सभा में विधानसभा के अध्यक्ष जनाब मोहम्मद गुलाम सरवर साहब, पाकुड़ विधानसभा उपाध्यक्ष जनाब डॉ.एनातुल साहब, पाकुड़ विधानसभा महासचिव मोहम्मद शमशाद आलम, पाकुड़ विधानसभा महासचिव सह मीडिया प्रभारी नसरुद्दीन उर्फ नासिर अली, पाकुड़ विधानसभा सचिव अब्दुल हलीम, बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष जनाब अब्दुल समद, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष नुरुल इस्लाम, बरहरवा प्रखंड उपाध्यक्ष नासिर शेख, बरहरवा प्रखंड मीडिया प्रभारी फजलुल हक, लिट्टीपाड़ा विधानसभा से जनाब सगीर अंसारी, गंधाईपुर पंचायत के जनाब इमाम हुसैन, जनाब जहांगीर आलम,जनाब हाबिल शेख,जनाब तैमूर शेख,जनाब मो. सोयबुरशेख, जनाब लालटू शेख,जनाब आजाद अली,जनाब बाबुल शेख,जनाब आजिजुर शेख और पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डेढ़टंगवा घाटी में दिखा रफ्तार का कहर, बेकाबू टैंकर ने दो ट्रकों में मारी जबरदस्त टक्कर

Next Post

जॉनसन बेबी पाउडर में पाया गया कैंसर के तत्व, कंपनी ने वापस मंगाए 33 हजार डिब्बे

Next Post
जॉनसन बेबी पाउडर में पाया गया कैंसर के तत्व, कंपनी ने वापस मंगाए 33 हजार डिब्बे

जॉनसन बेबी पाउडर में पाया गया कैंसर के तत्व, कंपनी ने वापस मंगाए 33 हजार डिब्बे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d