BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी के दीदार को पथरा गई आंखे, प्रेस कांफ्रेंस भी नहीं हुआ

by bnnbharat.com
September 24, 2019
in Uncategorized
AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी के दीदार को पथरा गई आंखे, प्रेस कांफ्रेंस भी नहीं हुआ
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआइएमआइएम) के समर्थकों व कार्यकर्ताओं की आंखे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की झलक पाने में पथरा गई. हर कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की झलक पाने को आतुर दिखे. हुआ यूं कि मंगलवार को मोरहाबादी स्थित होटल पार्क प्राइम में सुबह 10 बजे एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी का प्रेस कांफ्रेंस रखा गया था. समय पर सभी मीडियाकर्मी भी पहुंच गए थे. लेकिन अव्यवस्था ऐसी थी कि होटल के बाहर से लेकर प्रेस कांफ्रेंस कक्ष तक कार्यकर्ता और समर्थक अटे पड़े थे. कई बार कार्यकर्ताओं से गुजारिश भी की जा रही थी कि प्रेस कांफ्रेंस कक्ष में सिर्फ मीडियाकर्मी ही रहेंगे, लेकिन समर्थक इसे मानने को तैयार नहीं थे. काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर जाने को कहा गया.

अब आ रहे हैं ओवैसी, करते करते बज गए दोपहर के डेढ़

प्रेस कांफ्रेंस की आस में बैठे मीडिया कर्मियों को सही सूचना भी नहीं दी जा रही थी कि प्रेस कांफ्रेंस कब होगा. बस दिन के 10 बजे से ही कहा जा रहा था कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी मीडिया से बातचीत करेंगे. लगभग एक घंटे बाद छन कर सूचना आई की प्रेस कांफ्रेंस नहीं होगा. बावजूद इसके मीडियाकर्मी डटे रहे. ऐसे करते करते दोपहर डेढ़ बज गए, न ओवैसी आए और न ही प्रेस कांफ्रेंस हुआ. फिर अधिकांश मीडियाकर्मी प्रेस कांफ्रेंस हाल से बाहर निकल गए.

सेल्फी लेने को बेताब थे कार्यकर्ता व समर्थक

होटल पार्क प्राइम में खचा-खच भरे कार्यकर्ता व समर्थक ओवैसी के दीदार के साथ सेल्फी लेने को भी आतुर थे. हर कोई एंगल तलाश रहा था कि कहां से साथ में सेल्फी मिल जाए, या फिर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का दीदार हो जाए. व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी. इसके बाद दोपहर दो बजे ओवैसी सभा स्थल की ओर रवाना हो गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोल सेक्टर में 100 फीसदी FDI लाने के विरोध में संयुक्त मोर्चा का हड़ताल

Next Post

रेलवे कार्य में लगे पेट्रोल टैंकर को नक्सलियों ने विस्फोट से उड़ाया

Next Post
रेलवे कार्य में लगे पेट्रोल टैंकर को नक्सलियों ने विस्फोट से उड़ाया

रेलवे कार्य में लगे पेट्रोल टैंकर को नक्सलियों ने विस्फोट से उड़ाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d