BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमला, 8 आतंकी ढ़ेर

by bnnbharat.com
December 16, 2019
in समाचार
तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमला, 8 आतंकी ढ़ेर

तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमला, 8 आतंकी ढ़ेर

Share on FacebookShare on Twitter

अफगानिस्तान: अफगानिस्तान में शांति बहाली को लेकर अमरीका और तालिबान के बीच फिर से वार्ता शुरू हो गई है, लेकिन इस बीच अफगानिस्तान में सरकार समर्थित सेना और तालिबानी लड़ाकों के बीच संघर्ष का सिलसिला भी जारी है.

इसी कड़ी में अफगान सुरक्षा बलों द्वारा उरूज्गन व कंधार प्रांत में रविवार को तालिबान के ठिकानों पर निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया. इस हमले में पांच आतंकवादी मारे गए. एक बयान जारी करते हुए अफगान आर्मी ने ये जानकारी दी है.

समाचार एजेंसी ने अफगानिस्तान सेना के हवाले से कहा कि सुरक्षा बलों ने लड़ाकू विमानों की मदद से उरुज्गान प्रांत की राजधानी तिरिन कोट के बाहरी इलाके में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया, जिसमें दो विद्रोहियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. इसी तरह से सुरक्षा बलों ने रविवार को पड़ोसी कंधार प्रांत के खाकरिज जिले में तालिबान ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए.

बता दें कि बीते शनिवार को अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में तालिबान से प्रभावित सात बागी जवानों ने काराबाग जिले के लिवानाई बाजार स्थित चेक प्वाइंट पर अपने ही साथियों पर हमला किया था. इस हमले में 23 सुरक्षाबलों की मौत हो गई थी.

रिपोर्ट में बताया गया था कि ये बागी जवान अपने हथियारों के साथ मौके से फरार हो गए. इस बीच हमले की जिम्मेदारी लेते हुए तालिबान की ओर से बात करने का दावा करने वाले जबीहुल्लाह मजाहिद ने घटना की पुष्टि की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गॉडफादर 2 में दमदार किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता डैनी एलो का निधन

Next Post

मरीन ड्राइव से ड्यूटी जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में 2 मजदूर घायल, एक की स्थिति नाजुक, रिम्स रेफर,

Next Post
मरीन ड्राइव से ड्यूटी जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में 2 मजदूर घायल, एक की स्थिति नाजुक, रिम्स रेफर,

मरीन ड्राइव से ड्यूटी जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में 2 मजदूर घायल, एक की स्थिति नाजुक, रिम्स रेफर,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d