BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए वायु सेना की रणनीति तैयार: वायु सेना प्रमुख

by bnnbharat.com
June 21, 2020
in समाचार
आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए वायु सेना की रणनीति तैयार: वायु सेना प्रमुख
Share on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद: शनिवार को हैदराबाद के डुंडीगल में एयर फोर्स एकेडमी में संयुक्त स्नातक परेड में भारतीय वायु सेना के प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा कि भारत को लद्दाख में सीमा पर चीनी सेना की असामान्य गतिविधियों का पता चला है. भारतीय वायुसेना चीन की वायुसेना की क्षमता, उनके हवाई अड्डे, संचालनात्मक अड्डे और क्षेत्र में उनकी तैनाती से पूरी तरह अवगत है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए वायु सेना की रणनीति तैयार है और हम उपयुक्त जगह पर तैनात है.

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ने कहा कि भारतीय वायु सेना को चीन के एयर बेस और नियंत्रण रेखा पर उनकी तैनाती की जानकारी है. उन्होंने कहा, ‘चीन हर साल विवादित इलाके में तैनाती और अभ्यास करता है लेकिन इस बार गतिविधि बढ़ी है,  जिन पर नजर रखी जा रही है. किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए वायुसेना ने जरूरी कदम उठाए हैं.

इस सवाल पर कि क्या भारत और चीन के बीच युद्ध हो सकता है, एयर चीफ ने कहा, ‘नहीं, हम चीन के साथ युद्ध की स्थिति में नहीं हैं. लेकिन, किसी भी आकस्मिक स्थिति का जवाब देने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं. एलएसी पर स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से सामान्य करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि वायुसेना लक्ष्य पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और वह लद्दाख की गलवां घाटी में हमारे शूरवीरों के बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दस लाख रुपये के अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

शाम की पाठशाला में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Next Post
शाम की पाठशाला में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

शाम की पाठशाला में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d