BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नदी की तेज बहाव में फंसा युवक, एयरफोर्स ने हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

by bnnbharat.com
August 17, 2020
in Uncategorized
नदी की तेज बहाव में फंसा युवक, एयरफोर्स ने हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से रेस्क्यू की एक हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई है. यहा के रतलामपुर इलाके में एक युवक खूंटाघाट वेस्ट वियर बांध टूटने से मझधार के बीच फंस गया. मझधार में फंसा ये युवक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था तभी इंडियन फोर्स का एक हेलीकॉप्टर आसमान में देवदूत की तरह प्रकट हुआ. हेलीक्टर के देखकर युवक ने राहत की सांस ली.

पानी के बीच फंसे हुए युवक को देखकर लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी. स्थानीय प्रशासन ने राजधानी रायपुर को जानकारी दी. इसके बाद युवक को बचाने के लिए इंडियन एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर विलासपुर रवाना किया गया. हेलीकॉप्टर से एक रस्सी फेंकी गई. रस्सी की डोर या कहे कि जिंदगी की डोर पकड़ कर युवक सुरक्षित निकाल लिया गया. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई नदियां उफान पर हैं.

दरअसल रविवार शाम को गिधौरी में रहने वाला 43 वर्षीय जितेंद्र कश्यप शराब के नशे में वेस्ट वियर के तेज बहाव में छलांग लगा दिया था. बहता हुआ वह चट्टानों के बीच मौजूद पेड़ के सहारे अटक गया. जिसके बाद उसे बचाने की कोशिश शुरू हो गई. अंधेरा हो जाने की वजह से प्रशासन भी बेबस नजर आया. आखिरकार रात में ही निर्णय लिया गया कि तड़के रायपुर से हेलीकॉप्टर बुलाकर बचाव कार्य किया जाएगा.

सुबह-सुबह सेना का हेलीकॉप्टर पहुंचा जिसने जितेंद्र कश्यप को एअरलिफ्ट किया. सीधे जितेंद्र कश्यप को रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है. पूरी रात ठंडे पानी के बहाव में रहने के कारण जितेंद्र कश्यप की हालत कुछ बिगड़ी हुई है, बावजूद इसके मौत के मुंह से निकाल लेने के बाद उसके चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आयी. इधर जब सेना के हेलीकॉप्टर ने तेज बहाव में फंसे जितेंद्र कश्यप को एअरलिफ्ट किया तो लोगों ने तालियां बजाकर सेना के इस कार्य के लिए उनका आभार प्रकट किया.

बताया जा रहा है कि शराब के नशे में ही जितेंद्र कश्यप यह नादानी कर बैठा था लेकिन इसके साथ ही अब प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है. यहां आमतौर पर सुरक्षा के लिए ना तो पुलिस और ना ही प्रशासन का कोई व्यक्ति तैनात रहता है लेकिन इस घटना ने पुलिस की भी आंखें खोल दी है और अब यहां सुरक्षा व्यवस्था निसंदेह तगड़ी करनी होगी ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को दिया जायेगा उत्कृष्ट एवं अतिउत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक

Next Post

कानपुर में मिले 462 नए मरीज, मरीजों का आंकड़ा 10569 पहुंचा

Next Post
लापरवाही: 14 दिन क्वारंटाइन होकर घर लौटा युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कानपुर में मिले 462 नए मरीज, मरीजों का आंकड़ा 10569 पहुंचा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d