BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हवाई ईंधन की कीमत में 16 फीसदी से ज्यादा की बढ़त

by bnnbharat.com
June 16, 2020
in समाचार
हवाई ईंधन की कीमत में 16 फीसदी से ज्यादा की बढ़त
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार दसवें दिन बढ़त के बाद मंगलवार को तेल कंपनियों ने एविएशन टबाईन फ्यूल (ATF) यानी हवाई ईंधन की कीमत में 16.3 फीसदी की जबरदस्त बढ़त की है. इससे हवाई यात्रियों को किराये में बढ़त की मार झेलनी पड़ सकती है.

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टबाईन फ्यूल की कीमत 16.3 फीसदी यानी 5,494.5 रुपये बढ़ाकर 39,069.87 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया है. एक महीने के भीतर एटीएफ की कीमतों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है. इसके पहले 1 जून को एटीएफ की कीमतों में रिकॉर्ड 56.5 फीसदी की बढ़त की गई थी.

गौरतलब है कि अभी कोरोना की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं और घरेलू फ्लाइट चल रहे हैं. इन फ्लाइट से वही लोग चल रहे हैं जो कहीं फंसे हुए हैं या जिनका कहीं आना-जाना बहुत जरूरी है. दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें भी नरम ही हैं. ऐसे में यह समझ से परे है कि तेल कंपनियां कीमतें इस तरह से क्यों बढ़ा रही हैं और हवाई किराया बढ़ाने को मजबूर क्यों कर रही हैं.

इसके पहले मंगलवार को तेल कंपनियों ने लगातार दसवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की है. राजधानी में डीजल की कीमत 75 रुपये प्रति लीटर से पार कर गई है. डीजल में आज 57 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

इसी के साथ दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 75 रुपये 19 पैसे हो गई है. 15 जून यानी सोमवार को एक लीटर डीजल की कीमत 74 रुपये 62 पैसे थी. सोमवार को डीजल के दाम में 59 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

अगर पेट्रोल की बात करें तो पेट्रोल की कीमतों में आज 47 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमतें 76.73 पैसे प्रति लीटर हो गई है. कल यानी सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 48 पैसे की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ड्रोन के जरिए टिड्डियों को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू

Next Post

जत्थेदार के खालिस्तान समर्थन में दिए गए बयान के बाद खालिस्तानी सक्रिय

Next Post
जत्थेदार के खालिस्तान समर्थन में दिए गए बयान के बाद खालिस्तानी सक्रिय

जत्थेदार के खालिस्तान समर्थन में दिए गए बयान के बाद खालिस्तानी सक्रिय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d