नई दिल्ली:- आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से टल गया. दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिग के वक्त एक इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गई और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 64 यात्री सवार थे, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
एयरपोर्ट निदेशक जी मधुसूदन राव ने बताया कि गन्नावरम
में विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान इलेक्ट्रिक पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.विमान में 64 यात्री सवार थे. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

