BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एयर इंडिया का विमान इटली से बिना जांच दिल्ली पहुंचा, 60 संक्रमित

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in समाचार
एयर इंडिया का विमान इटली से बिना जांच दिल्ली पहुंचा, 60 संक्रमित
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  बुधवार को एयर इंडिया का एक विमान इटली के शहर मिलान से बिना कोरोनोवायरस जांच के भारत पहुंचा. एयर इंडिया का एआई-138 विमान मिलान से दिल्ली तक बिना कोविड-19 स्क्रीनिंग के आया. आपको बता दें की फ्लाइट में 80 यात्री सवार थे. हालांकि, भारतीय सीमा शुल्क के अधिकारियों ने दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों और उनके सामान की स्क्रीनिंग की और सभी औपचारिकताएं पूरी कीं.

स्क्रीनिंग की सुविधा इंदौर में जल्द शुरू हो सकती है 

स्वास्थ्य विभाग इंदौर में सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय की प्रयोगशाला में कोरोनावायरस संक्रमण की जांच की सुविधा जल्द शुरू करने के प्रयास कर रहा है. विभाग के एक आला अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की वायरोलॉजी लैबोरेटरी में कोरोनावायरस संक्रमण की जांच की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से चर्चा की जा रही है. अधिकारी ने बताया, इंदौर में कोरोनावायरस संक्रमण की जांच की सुविधा शुरू होने पर हमें उसी दिन जांच रिपोर्ट मिल सकेगी जिस दिन नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे.

इटली से लौटे 45 लोगों को केरल सरकार ने निगरानी में रखा

केरल सरकार ने कोरोनावायरस को नियंत्रित करने के कदमों को कड़ा करते हुए इटली से कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे कम से कम 45 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भेज दिया है. सरकारी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दो बच्चों और दो गर्भवती महिलाओं समेत 35 लोगों को अलुवा के एक सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि बुखार और सांस लेने में परेशानी का सामना करने वाले 10 लोगों को कलामस्सारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल किया गया है.

भारत में संक्रमितों की संख्या 60 हुई

भारत में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 60 हो गई है. भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 के 10 नए मामलों की पुष्टि की. आठ मामले केरल से, एक राजस्थान और एक दिल्ली से है.

कर्नाटक सरकार ने लोगों को दी ‘नमस्ते’ करने की सलाह

कर्नाटक सरकार ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए बुधवार को ‘हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते करें’ नाम से एक अभियान शुरू किया. यह अभियान लोगों को पारंपरिक भारतीय शैली में एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए प्रेरित करते हैं. इस अभियान के तहत कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए नियमित तौर पर हाथ धोने जैसी साफ-सफाई की आदतें अपनाकर संक्रमण से खुद को बचाने की सलाह दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संजय निरुपम ने कहा, महाराष्ट्र सरकार उधार का सिंदूर लेकर सुहागन बनने वाली बात

Next Post

लड़ाकू विमान F-16 क्रैश, पायलट की मौत

Next Post
लड़ाकू विमान F-16 क्रैश, पायलट की मौत

लड़ाकू विमान F-16 क्रैश, पायलट की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d