BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

163 पैसेंजर को लेकर कुवैत से हैदराबाद पहुंची एयरइंडिया की फ्लाइट

by bnnbharat.com
May 10, 2020
in Uncategorized
163 पैसेंजर को लेकर कुवैत से हैदराबाद पहुंची एयरइंडिया की फ्लाइट

163 पैसेंजर को लेकर कुवैत से हैदराबाद पहुंची एयरइंडिया की फ्लाइट

Share on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद: कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया के विभिन्न देशों में लॉकडाउन लागू है. ऐसे में विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के अभियान ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत एयर इंडिया का एक विमान कुवैत से 163 यात्रियों को लेकर शनिवार रात स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा.

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा, ‘कुवैत से एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 988 रात 10.07 बजे यहां उतरी.’ गृह मंत्रालय के नियमों के अनुसार, औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद यात्रियों को अपने-अपने संबंधित शहरो में अनिवार्य रूप से 14 दिनों के क्वारंटाइन नियमों का पालन करना होगा.

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, तेलंगाना सरकार ने विदेश मंत्रालय, विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों और हवाईअड्डे के अधिकारियों के सहयोग से यात्रियों के आगमन के मद्देनजर विशेष प्रबंध किए.

सूत्रों ने कहा, ‘केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, आव्रजन औपचारिकताओं से पहले सभी आने वाले यात्रियों और चालक दल को विमान से 20 से 25 लोगों के बैच में बाहर लाया गया.

हवाई अड्डे में एयरोब्रिज एग्जिट पर थर्मल कैमरों की तैनात रही, जहां स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा प्रत्येक यात्री की जांच की गई.’स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षा उपकरण पहने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सुरक्षाकर्मी यात्रियों के समूह को इमिग्रेशन क्लीयरेंस डेस्क तक लेकर गए.

इसके बाद प्रत्येक यात्री के हर सामान को सैनिटाइज किया गया. तेलंगाना सरकार के एक अधिकारी ने पहले दी जानकारी में कहा था कि छह देशों में फंसे हुए कुल 2 हजार 350 यात्रियों को लेकर सात फ्लाइट्स हैदराबाद पहुंचेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

“मां”….. जिसके रहने से सारा घर आंगन रौशन हो जाता है !

Next Post

वंदे भारत मिशन: 1373 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट

Next Post
वंदे भारत मिशन: 1373 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट

वंदे भारत मिशन: 1373 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d