BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्लेन क्रैश के बाद यमन पर एयर स्ट्राइक, 31 की मौत

by bnnbharat.com
February 16, 2020
in समाचार
प्लेन क्रैश के बाद यमन पर एयर स्ट्राइक, 31 की मौत

प्लेन क्रैश के बाद यमन पर एयर स्ट्राइक, 31 की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

यमन: अरब दुनिया की लड़ाई में एक बार फिर से बड़ी लड़ाई ठन गई है. कल शनिवार को यमन के उत्तरी अल ज़ौफ प्रांत में एक भयानक एयर स्ट्राइक हुई. जिसमें कुल 31 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए.

आपको बता दें कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. दरअसल ये हमला सऊदी अरब के टॉरनेडो एयरक्राफ्ट के क्रैश होने के बाद हुआ है.

जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल

आपको बता दें कि एयर स्ट्राइक के एक दिन पहले शुक्रवार को हूती विद्रोहियों ने एक वीडियो जारी करके बताया कि उनके पास जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल है. यमन के विद्रोहियों ने सऊदी अरब के टॉरनेडो एयरक्राफ्ट को हवा में उड़ा दिया. इसके बाद से ही सऊदी अरब बहुत गुस्से में था.

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सऊदी अरब के विमान को गिराने के बाद ईरान समर्थित हूती विद्रोही सऊदी अरब की बदले की कार्रवाई का शिकार हुए.

दरअसल, सऊदी अरब का टॉरनेडो एयरक्राफ्ट यमन में लड़ रही सेना के लिए सामान लेकर जा रहा था जिसे ज़ौफ प्रांत में हूती विद्रोहियों ने मार गिराया.

टॉरनेडो को मार गिराना दुश्मन सेना के लिए बड़ी चोट

एक सऊदी प्रेस एजेंसी का कहना है कि टॉरनेडो एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से पहले ही विमान उड़ा रहे दोनों पायलट पैराशूट लेकर विमान से निकल चुके थे लेकिन हूती विद्रोहियों ने उनको मार डाला जोकि अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानूनों के खिलाफ है. इसके पहले हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दिलसलाम ने ट्वीट करके कहा था कि टॉरनेडो को मार गिराना दुश्मन सेना के लिए बड़ी चोट है और ये हमला यमन विद्रोहियों की एयर डिफेंस की ताकत को दिखाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शाहीनबाग के प्रदर्शनकारी आज अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात

Next Post

पूर्व सीएस से बाजार दर पर भाड़ा वसूलने की तैयारी

Next Post
पूर्व सीएस से बाजार दर पर भाड़ा वसूलने की तैयारी

पूर्व सीएस से बाजार दर पर भाड़ा वसूलने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d