BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विमान यात्री मिला कोरोना संक्रमित, यात्रियों में दहशत

by bnnbharat.com
June 2, 2020
in समाचार
विमान यात्री मिला कोरोना संक्रमित, यात्रियों में दहशत
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: जर्मनी से चीन पहुंचे पहली चार्टर्ड फ्लाइट (एलएच 342) में ही एक यात्री को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हालांकि, इस यात्री में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं दिख रहा था मगर जांच को दौरान उसे पॉजिटिव पाया गया. इस फ्लाइट में कुल 200 यात्री सवार थे. एक यात्री को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बाकी सभी यात्री दहशत में आ गए.

ये चार्टर्ड विमान रविवार को नॉर्थ चाइना के तिआनजिन हवाई अड्डे पर उतरा था. एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के बाद अब चीन अपनी अर्थव्यवस्था को पूरी गति से शुरू करने के लिए काम कर रहा है, इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी शुरू कर दिया गया है.

तियाजिन स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा रविवार को जारी की गई जानकारी के अनुसार, एसिम्प्टोमैटिक संक्रमित यात्री जर्मनी के ब्लास्टीन का एक 34 वर्षीय पुरुष इंजीनियर है. उसने फ्रैंकफर्ट से एलएच 342 में उड़ान भरी और रविवार को दोपहर में तिआनजिन पहुंचा. कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद, उसे चिकित्सा जांच के लिए एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.

दरअसल, विमान ने जर्मन प्रबंधकों, श्रमिकों और परिवार के सदस्यों को चीन वापस लाने के लिए पहली चार्टर्ड उड़ान भरी थी. उड़ान को संयुक्त रूप से जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स, चीन में जर्मन राजनयिक मिशनों और लुफ्थांसा द्वारा व्यवस्थित किया गया था.

फ्लाइट में सफर करने वाले एक यात्री ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें दो सप्ताह के लिए अलग रहना है. बता दें कि, चीन में कोविड-19 से 4000 से ज्यादा मौत हुई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारतीय सैनिकों से जुड़ी अहम जानकारियां लेने की फिराक में था पाक

Next Post

कोरोना का पहला मामला यूरोप में आया था: फ्रांस का दावा

Next Post
कोरोना का पहला मामला यूरोप में आया था: फ्रांस का दावा

कोरोना का पहला मामला यूरोप में आया था: फ्रांस का दावा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d