BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिरसा चौक तक बन रहे स्मार्ट रोड में टूटेगी एयरपोर्ट कॉलोनी की दीवार

by bnnbharat.com
September 1, 2019
in Uncategorized
बिरसा चौक तक बन रहे स्मार्ट रोड में टूटेगी एयरपोर्ट कॉलोनी की दीवार

Airport colony wall will be broken in smart road till Birsa Chowk

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ, रांची
राज्य सरकार राजधानी की सड़कों को स्मार्ट बनाने की दिशा में काम शुरू कर चुकी है. राजधानी की चार महत्वपूर्ण सड़कें अब स्मार्ट सड़क के नाम से जानी जायेंगी. चार चरणों में इसका काम पूरा किया जायेगा.

पहले चरण में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर बिरसा चौक तक की सड़क को स्मार्ट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. 48 करोड़ की लागत से बननेवाली इस सड़क में डक्ट बनाने का काम आधा पूरा हो गया है. इस सिलसिले में एयरपोर्ट कॉलोनी की दीवार तोड़ी जायेगी. 500 फीट से अधिक लंबी दीवार तोड़ने पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने झारखंड शहरी आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (ज्यूडको) को अनुमति भी प्रदान कर दी है.

एयरपोर्ट से कॉलोनी की दूरी डेढ़ किलोमीटर है. हिनू चौक पर बसे कॉलोनी की एक तरफ की दीवार स्मार्ट रोड बनने से तोड़ी जायेगी. ज्यूडको की तरफ से एक अलग बाउंड्रीवाल कॉलोनी के लिए बना कर उपलब्ध कराया जायेगा. लगभग 15 फीट तक की जमीन कॉलोनी परिसर से सड़क के लिए ली जायेगी. इससे हिनू चौक जाने के बांयी तरफ का मार्ग और चौड़ा हो जायेगा और स्मार्ट सड़क की अन्य सुविधाएं यहां विकसित कर दी जायेंगी. वैसे फोर लेन की इस सड़क को यूटिलिटी डक्ट के साथ सिक्स लेन तक किया जायेगा. हरियाली और पौधारोपण की सुविधाएं भी लेन के इर्द-गिर्द विकसित की जायेगी.

एयरपोर्ट से लेकर एक किलोमीटर तक बन गया है डक्ट

एयरपोर्ट जानेवाली सड़क की बायीं तरफ लगभग एक किलोमीटर तक डक्ट बनाने का काम पूरा कर लिया गया है. इस डक्ट में बिजली के सभी तार अंडरग्राउंड कर दिये जायेंगे. बिजली के केबुल (11 केवीए से लेकर 33 केवीए तक के केबुल) में आयी खराबी को ठीक करने के लिए डक्ट के हरेक 23 मीटर पर मेन होल भी रहेगा. वहीं दूसरे यूटीलिटी डक्ट में टेलीफोन केबुल, स्टोर्म वाटर ड्रेन की सुविधाएं बहाल की जायेगी. डक्ट के ऊपरी हिस्से में बस वे, पब्लिक टॉयलेट, लोगों के बैठने के लिए स्टील के बेंच, हॉकर स्टॉल, पुलिस बूथ, रिक्शा स्टैंड, जंक्शन इंप्रूवमेंट सेंटर, टैक्सी स्टैंड भी बनाये जायेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैं खो गई हूं…जानें क्या है मामला: मलाइका अरोड़ा

Next Post

आज से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कराना हुआ महंगा

Next Post
आज से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कराना हुआ महंगा

आज से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कराना हुआ महंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d