रांची: राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री तथा पूर्व आईपीएस रामेश्वर उरांव के इस वक्तव्य पर अफसोस व्यक्त किया है कि झारखंड में बिहारी एवं मारवाड़ी आकर बस गए हैं.
अजय मारू ने कहा कि इस संवैधानिक पद पर रहते हुए डॉ उरांव को ऐसी बातें करने से बचना चाहिए. मारू ने यह भी कहा कि डॉक्टर उरांव अविभाजित बिहार में आईपीएस के रूप में कई जिलों में काम किया, उनकी छवि भी अच्छी रही है, लेकिन निश्चित तौर पर उनके इस वक्तव्य से मारवाड़ी और बिहारी समाज आहत हुआ है.
उन्होंने कहा कि बिहार एवं झारखंड के विकास में मारवाड़ी तथा बिहारी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है कई मारवाड़ी कई दशक से इस क्षेत्र में बसे हुए हैं.

