नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाह अजित डोवल LAC के हालात की समीक्षा कर रहे हैं. चीन के साथ कमांडर स्तर की बातचीत पर भी डोभाल की नजर है. हालात की समीक्षा के लिए अजित डोवल ने कल महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में गृह सचिव और खुफिया एजेंसियों के प्रमुख भी मौजूद रहे. खुफिया एजेंसियों ने चीन के साथ तनाव पर डोवल को जानकारी दी. चीन के साथ कमांडर स्तर की बातचीत पर डोवल की नजर है.
चुशूल में सुबह 10 बजे से कमांडर स्तर की बैठक चल रही है. पैंगोंग में चीन के मुकाबले भारतीय सेना बेहतर स्थिति में है. चीन ने भारत पर LAC के उल्लंघन का आरोप लगाया है. 28-29 अगस्त की रात पैंगोंग में चीन के साथ भारतीय सैनिकों की झड़प हुई थी. पैंगोंग में भारत-चीन की झड़प पर चीन के दूतावास का बयान सामने आया है. चीन ने भारत पर LAC के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

