BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आजसू ने हेमंत सरकार के पहले वर्षगांठ को बताया विश्वासघात दिवस

by bnnbharat.com
December 29, 2020
in समाचार
जन मुद्दों पर संघर्ष को आगे बढ़ाने पर आजसू पार्टी का मंथन आज
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: आजसु पार्टी ने आज झारखंड सरकार के 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे वर्षगांठ को एक विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया. इस मौके पर सूबे के सभी जिलों में आयोजित जन पंचायत के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा विश्वास मत लेने के पूर्व की गई घोषणाओं को अमल में न लाने का उन पर आरोप लगाते हुए जनता के विश्वास को तोड़ने का आरोप लगाया.

दरअसल, आजसू पार्टी के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता तथा चतरा जिला प्रभारी डॉ देवशरण भगत आज चतरा में आयोजित जन पंचायत कार्यक्रम के माध्यम से मौजूद लोगों के समक्ष बोल रहे थे. इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व नेता तथा महिलाएं भी मौजूद थी.

आजसू प्रवक्ता   भगत ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव पूर्व हेमंत सरकार द्वारा की गई सारी घोषणाओं का मूल्यांकन करने से यह स्पष्ट हो जाएगा कि कोई भी विकास योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाई और कोरोना का बहाना ले राज्य में विकास की गति ठप कर दी गई.

उन्होंने यह भी कहा कि आज पूरे प्रदेश में असुरक्षा व दहशत का माहौल है. न लोगों को रोजगार मिला और ना आरक्षण. कहा कि स्थानीय नीति भी नहीं बनाई गई और न कोई नियुक्तियां हुई. इस प्रकार विकास की गति को पूरी तरह अवरुद्ध रखा गया. उन्होंने यह भी बताया की राज्य की सरकार मुद्दे से भटक कर सिर्फ मुद्रा में अटक गई है.

सरकार गठन के 1 वर्ष पूरे होने पर चतरा में भी विकास मेले के माध्यम से योजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लंबोदर महतो ने चेन्नई जाकर मंत्री जगरनाथ महतो का लिया हालचाल

Next Post

लाभुकों के बीच किया गया ऋण व परिसंपत्तियों का भी वितरण

Next Post
लाभुकों के बीच किया गया ऋण व परिसंपत्तियों का भी वितरण

लाभुकों के बीच किया गया ऋण व परिसंपत्तियों का भी वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d