हजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के आजसू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जयनगर प्रखंड में जिला परिषद उपाधयक्ष र्निमला देवी के अध्यक्षता में बैठक की गयी जिसमें आजसू प्रत्याशी प्रदीप कुमार मेहता को बुके देकर समानित किया गया.
बैठक में र्सव समिति से र्निणय लिया गया की चाचा भतिजा का खेल खत्म अबकी बार गांव की सरकार प्रदीप कुमार मेहता को भारी मतों से विजय बनकर विधानसभा भेजने का संकल्प लिया गया. बैठक में उपस्थित जिला सचिव कोडरमा सह जयनगर प्रखंड अधयक्ष मनोज यादव, प्रखण्ड सचिव रमेश यादव, निरज यादव, केदार दास एवं गार्जियन सवरुप शूभाष यादव एवं जयनगर प्रखंड के सौकड़ो कार्यकरता गण एवं इचाक प्रखण्ड से प्रखण्ड अधयक्ष राम प्रसाद मेहता, प्रखण्ड सचिव सत्येंद्र मेहता, हजारीबाग के जिला सचिव उदय भगत, प्रखण्ड मिडिया प्रभारी मंटु लाल दास, पूर्व प्रखण्ड अधयक्ष राजेन्द्र प्रसाद मेहता, बुद्धिजिवी मंच के सरदार करणवीर सिंह एवं युवक संघ के अशोक प्रसाद मेहता, सूमंत राणा, कूलदीप प्रसाद मेहता एवं सौकड़ो कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.

