रांचीः आजसू विधायक लंबोदर महतो सदन के बाहर भूख हड़ताल बैठे. विधायक 4 अप्रैल 2014 को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद जवान विनोद यादव के आश्रितों को नौकरी, मुआवजा और पेट्रोल पंप देने की घोषणा को अमलीजामा पहनाने की मांग कर रहे थे. विधायक ने कि शहीद के आश्रितों को अब तक कुछ भी नहीं मिला है.15 मार्च 2020 को सरकार की ओर से जवाब मिला था कि विनोद यादव की आश्रित अंजू देवी की दफ्तरी के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. साथ ही जवाब में कहा गया था कि 15 दिनों के अंदर दो लाख मुआवजे का भुगतान भी कर दिया जाएगा. अगर सरकार इसपर जल्दी कोई कार्रवाई नहीं करती है तो आगे और कड़ा विरोध करेंगे.

