रांची ; भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस के अवसर पर गौतमधारा, जोन्हा में स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो के द्वारा माल्यर्पण कर श्रद्धाजलि दी गयी.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उलगुलान के महानायक, धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन और शत शत नमन. गौरव का दिन है और संकल्प दोहराने की घड़ी. धरती आबा के सपने साकार हों.
हरमू, रांची स्थित आजसू पार्टी मुख्यालय में भी आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं आजसू छात्र संघ द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.
इस अवसर पर डॉ देवशरण भगत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का सपना अबुआ दिशुम अबुआ राज संघर्ष से ही पूरा होगा. शासन तो मिला, लेकिन स्वशासन बाकी है. भगवान बिरसा की प्रेरणा से हम संघर्ष के रास्ते पर चलते रहेंगे. उनके “स्वराज” के सपने की परिकल्पना को साकार करने तथा झारखण्ड और झारखण्डियत के संरक्षण के संकल्प को दुहराते हुए उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार ने जिस आत्मनिर्भर भारत एवं लोकल फ़ॉर वोकल की परिकल्पना की है, उसकी परिकल्पना भगवान बिरसा ने वर्षों पहले ही “अबुआ दिशुम,अबुआ राज” अर्थात अपना देश, अपना राज का नारा देकर किया था. आजादी के बाद हमने भगवान बिरसा की शहादत को तो याद रखा, लेकिन हम उनके विचारों से दूर होते गए. धरती आबा के विचारों को पुनर्स्थापित करना एवं उनके “अबुआ दिशुम अबुआ राज” के सपनों को साकार करना हमारा लक्ष्य है.

