रांची: 3 मार्च को आजसू पार्टी मुख्यालय में 1 बजे आजसू पार्टी के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की एक आवश्यक बैठक आहुत की गई है. बैठक की अध्यक्षता दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी डॉ देवशरण भगत करेंगे. बैठक में रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी एवं सिमडेगा जिला के प्रभारी, अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहेंगे.
पार्टी ने संगठन के सभी स्तर के ईकाइयों एवं अनुसंगी इकाई के पुनर्गठन का निर्णय लिया है. साथ ही प्रमंडलीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया. इस संबंध में जिलाप्रभारियों एवं जिला के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे.

