रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने रविवार को आठ उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है.
आजसू पार्टी की ओर से जारी तीसरी सूची में कांके से रामजीत गंझू, पाकुड़ से अकील अख्तर, कोडरमा से शालिनी गुप्ता, जगन्नाथपुर से मंगल सिंह सुरेन, मनोहरपुर से बिरसा मुंडा, सरायकेला से अनंत राम टुडू, खरसावां से संजय जरीका और तमाड़ से राम दुर्लभ सिंह मुंडा को उम्मीदवार बनाया गया है.
आजसू पार्टी द्वारा इससे पहले भी दो सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा चुकी है. इस तरह से आजसू पार्टी की ओर से अब तक 26 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गयी है.

