-
केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो पार्टी मुख्यालय से संकल्प सभा को ऑनलाईन संबोधित करेंगे
रांची: आजसू पार्टी 22 जून को संकल्प दिवस मनाएगी. संकल्प दिवस को लेकर सभी विधानसभा प्रभारी, केंद्रीय पदाधिकारी, जिला के अध्यक्ष तथा सचिवों को आवश्यक निर्देश भेजे गए हैं.
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो हरमू, रांची स्थित पार्टी मुख्यालय से संकल्प सभा को ऑनलाइन संबोधित करेंगे.
34 साल पूर्व वर्ष 1986 में 22 जून को झारखंड के छात्र नौजवानों ने अलग झारखंड राज्य को गति देने के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया था. उसी शहादत और संघर्ष की देन है अलग झारखंड राज्य.
अलग राज्य के तमाम मुद्दे आंदोलनकारियों की आकांक्षाएं उनके सपने अभी अधूरी हैं. संकल्प सभा के माध्यम से शहीदों को नमन कर उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने के लिए कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं झारखंडी जनमानस को आह्वान करेंगे.

