रांची: आजसू पार्टी कल शुक्रवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी, झारखण्ड स्वभाविक राज्य नहीं है. इसकी तुलना दूसरे राज्यों से नहीं की जा सकती है. यह लम्बे संघर्ष का परिणाम है. जनादेश संघर्ष के अकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर है.
पार्टी झारखण्डी जनता, पार्टी के कार्यकर्ता के मान सम्मान और स्वभिमान को कभी झुकने नहीं देगी. झारखण्ड आंदोलन के मूल भावना झारखण्ड आंदोलन के अरमानों को शहीद होने नहीं देगी.
झारखण्ड, झारखंडियों को मजबूत करने के लिए बना है मजबूर करने के लिए नहीं.
Also Read This:-झामुमो ने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी
पार्टी पूरे मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. सीट सेयरिंग के संबंध में कहा कि हमारी मंशा स्पष्ट है कि झारखण्ड में मजबूत सरकार बने जिसमें झारखण्ड की विषय भी मजबूती के साथ हल हो. चुनाव के बाद कोई ऐसी परिस्थिति न बने जिसके लिए झारखण्ड के जनादेश पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो। इसलिए पार्टी सीट से ज्यादा जीत सुनिश्चित करने में अपना ध्यान लगाई है.

