BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आजसू ने हॉस्टल एवं सेमेस्टर फी माफी को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

 लॉज हॉस्टल संचालक द्वारा छात्र छात्राओं का सामान बंधक रखने की निंदा की 

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
आजसू ने हॉस्टल एवं सेमेस्टर फी माफी को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

आजसू ने हॉस्टल एवं सेमेस्टर फी माफी को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया. यह अभियान छात्र छात्राओं के लॉकडाउन अवधि की सेमेस्टर फी माफ करने, विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी हॉस्टल के छात्र छात्राओं का हॉस्टल शुल्क माफ करने एवं निजी लॉज हॉस्टल के लॉकडाउन अवधि का मासिक शुल्क 75% माफ करने एवं संचालकों के प्रताड़ना से छात्र छात्राओं को बचाने संबंधी मांगों को लेकर था.आजसू के इस हस्ताक्षर अभियान में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं हस्ताक्षर कर आजसू के मांगो का समर्थन किया.

आजसू के विश्वविद्यालय सचिव राहुल पांडेय ने कहा कि लॉज हॉस्टल की फी माफी को लेकर आजसू निरन्तर आंदोलनरत है. उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आजसू ने विभिन्न मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया. हमें छात्र छात्राओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है. छात्र छात्राएं लगातार आवाज उठा रहे है, निजी लॉज हॉस्टल संचालक अब छात्र छात्राओं के समान और किताब-कॉपियों को बंधक रखने लगे है. निजी लॉज होस्टल संचालक छात्र छात्राओं के साथ गुलाम जैसा व्यवहार कर रहे है. सरकार और प्रशासन मौन है और मानवता गौण हो रही है. इस मामले पर सरकार को अपना पक्ष स्प्ष्ट करना चाहिए.

मारवाड़ी महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष सह आजसू के छात्र नेता जमाल गद्दी ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में छात्र छात्राओं को मानसिक एवं आर्थिक रूप से मदद करने की आवयश्कता है. समाज का विद्यार्थी वर्ग खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है. छात्र छात्राओं पर आर्थिक बोझ अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है एवं उनके अभिभावकों के आय के स्त्रोत घट गए है. सरकार छात्र छात्राओं एवं युवाओं के समर्थन आए जीत कर आई और आज इसी वर्ग से किनारा कर रही है. आजसू सरकार के इस उदासीन नीति के खिलाफ जोरदार आंदोलन की तैयारी में है. इसी क्रम में आजसू हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनसमर्थन जुटा रही है.

आज हस्ताक्षर अभियान के दौरान राहुल पांडेय, जमाल गद्दी, सोनाली कुमारी, शाहबाज आलम, समीर खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

 खिलाड़ियों की हर संभव मदद करेगा राज्य कराटे संघ : महासचिव

Next Post

सरकार गंभीर बीमारी से ग्रस्त 55,212 लोगों का कोरोना टेस्ट करायेगी : बन्ना गुप्ता

Next Post
सरकार गंभीर बीमारी से ग्रस्त 55,212 लोगों का कोरोना टेस्ट करायेगी : बन्ना गुप्ता

सरकार गंभीर बीमारी से ग्रस्त 55,212 लोगों का कोरोना टेस्ट करायेगी : बन्ना गुप्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d