रांचीः आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के पूर्व पीए मनोज सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। मनोज ने पिछले वर्ष ईडी की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर किया था. लगभग 13 करोड रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले मे मनोज के अलावा उनके दोनों भाई सुबोध सिंह व सुजीत सिंह भी आरोपी हैं. चंद्रप्रकाश चौधरी के निजी सचिव रहने के दौरान मनोज की संपत्ति में करोडों रुपये की वृद्धि हुई थी.

