BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा-बदलेगी झारखंड की तकदीर और तस्वीर

by bnnbharat.com
October 16, 2019
in समाचार
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा-बदलेगी झारखंड की तकदीर और तस्वीर
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसके मद्देनजर आजसू ने चतरा की सिमरिया विधानसभा सीट में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर चुनावी तैयारी का बिगुल फूंक दिया. पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो खुद विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूमकर पार्टी के जमीनी संगठन को टटोल रहे हैं, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीट जीत सके. सिमरिया विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए आजसू के चूल्हा प्रमुख समागम आयोजित कार्यक्रम में सुप्रीमो सुदेश महतो ने 10 हजार चूल्हा प्रमुखों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार सिमरिया की तस्वीर और तकदीर बदलने की जरूरत है. ऐसे में अभी से ही कार्यकर्ताओं और युवाओं को तैयारी में जुटने की नसीहत दी.

उन्होंने कहा कि मनोज चंद्रा के नेतृत्व में जन संधारण शासन स्थापित करेंगे.1 लाख 65 हजार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 10 हजार 4 सौ 75 चूल्हा प्रमुख तैयार किए गए हैं. उन्हें विधानसभा क्षेत्र के 7 प्रखंडों के गांव के अलग-अलग 10 मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक पटल में पहली बार ऐसी जिम्मेदारी सौंपी गई है. 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक इन 60 दिनों में पूरी आबादी की गरीबी दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.

सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी निचले स्तर पर जाकर काम कर रही है. संगठन को मजबूत बना रही है. आज के दिन में राजनीति कुछ खास नामचीन लोगों तक स्थित रह गई है. अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नजरुल हसन हाशमी ने कहा कि चूल्हा प्रमुख और बूथ प्रभारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे बखूबी निभाएं. इसके साथ ही पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करने की बात कही. सिमरिया विस चुनाव प्रभारी विकास राणा ने कहा कि पार्टी ने पूरे झारखंड के लोगों को हक और अधिकार दिलाने का काम किया है. इस बार विधानसभा चुनाव में सिमरिया में परिवर्तन होगा. उन्होंने मनोज चंद्रा को जिताने का आह्वान किया. विस प्रभारी मनोज चंद्रा ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में सिमरिया की दशा और दिशा को बदलने की जरूरत है. जो झारखंड की दशा है वह सिमरिया की भी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस को परिवार भक्ति में दिखती है राष्ट्रभक्ति – पीएम मोदी

Next Post

बीआइटी सिंदरी, यूसेट हजारीबाग समेत राज्य के इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिला नहीं लेना चाह रहे हैं छात्र

Next Post
बीआइटी सिंदरी, यूसेट हजारीबाग समेत राज्य के इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिला नहीं लेना चाह रहे हैं छात्र

बीआइटी सिंदरी, यूसेट हजारीबाग समेत राज्य के इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिला नहीं लेना चाह रहे हैं छात्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d