BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आजसू सुप्रीमो सुदेश बोले, पार्टी के फैसले से कार्यकर्ताओं में है उत्साह, फिर भी आजसू के प्रस्ताव पर बीजेपी के जवाब का इंतजार

by bnnbharat.com
November 14, 2019
in समाचार
आजसू सुप्रीमो सुदेश बोले, पार्टी के फैसले से कार्यकर्ताओं में है उत्साह, फिर भी आजसू के प्रस्ताव पर बीजेपी के जवाब का इंतजार

आजसू सुप्रीमो सुदेश बोले, पार्टी के फैसले से कार्यकर्ताओं में है उत्साह, फिर भी आजसू के प्रस्ताव पर बीजेपी के जवाब का इंतजार

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें :-

  • आजसू ने की है 26 सीटों पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी, इस संख्या में और भी हो सकती है बढ़ोत्तरी

  • विभिन्न राजनीतिक दलों से पार्टी में सिर्फ उन्हीं को शामिल कराया जाएगा, जिनकी विचारधारा मिलती-जुलती रही है

  • सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए पार्टी प्रत्याशी को खड़ा नहीं करेगी बल्कि जीतने के लिए मैदान में उम्मीदवार को उतारेगी

  • जिन का चेहरा झारखंडी संस्कृति और विचारधारा के अनुरूप है सिर्फ उन्हीं को पार्टी में शामिल कराया जाएगा

रांचीः आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर 4 दिन पहले ही पार्टी की ओर से प्रस्ताव दिया गया था और अब तक जवाब का इंतजार किया जा रहा है.

भाजपा और आजसू के बीच अब तक गठबंधन नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं में उहापोह की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर सुदेश ने स्पष्ट कहा कि पार्टी के फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठन के अंदर सभी लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं.

ओम माथुर के रांची आने की जानकारी नहीं

सुदेश महतो ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के रांची आने की खबर के बारे में अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है.

उन्होंने यह भी कहा कि ओम प्रकाश माथुर से उनकी बातचीत के लिए अभी कोई समय निर्धारित नहीं हुई है एक प्रश्न के उत्तर में सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी की ओर से जिन सीटों के लिए दावेदारी की गई है उन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए संगठन मजबूती से तैयारी में जुटा है.

26 सीटों पर लड़ने की है पूरी तैयारी

सुदेश ने कहा कि आजसू पार्टी ने अभी 26 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी की है, लेकिन इस संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है.

उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों से पार्टी में सिर्फ उन्हीं को शामिल कराया जाएगा, जिनकी विचारधारा मिलती-जुलती रही है और झारखंड के निर्माण और विकास में उनका अहम योगदान रहा है.

सुरेश महतो ने कहा कि सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए पार्टी प्रत्याशी को खड़ा नहीं करेगी बल्कि जीतने के लिए मैदान में उम्मीदवार को उतारेगी.

उन्होंने यह भी साफ किया कि जिनका चेहरा झारखंडी संस्कृति और विचारधारा के अनुरूप है सिर्फ उन्हीं को पार्टी में शामिल कराया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BREAKING : 3 प्रत्याशियों का नॉमिनेशन रद्द

Next Post

बच्चे सही तरीके से करें दांतो की देख-रेख : डॉ ललित किशोर

Next Post
बच्चे सही तरीके से करें दांतो की देख-रेख : डॉ ललित किशोर

बच्चे सही तरीके से करें दांतो की देख-रेख : डॉ ललित किशोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d