सिमरिया: प्रखण्ड क्षेत्र के जबड़ा मंदिर प्रांगण में आजसू पार्टी के द्वारा शिविर लगाकर 80 महिला समूहों के बीच कुर्सी और दर्री का वितरण किया गया. यह वितरण पार्टी के विस प्रभारी मनोज कुमार चंद्रा द्वारा किया गया. मौके पर श्री चंद्रा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके माध्यम से महिलाओं को अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है. ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें. उन्होंने कहा कि महिलाएं समूह के माध्यम से हर क्षेत्र में कार्य कर अपना परचम लहरा सकती हैं. इसके पूर्व एदला, डाड़ी,पुंडरा और सिकरी गांव में महिला सम्मेलन का आयोजन कर महिला समूह के दीदी के बीच कुर्सी-दर्री का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य कृष्णा साहू, नरेश साहू, शम्भू साव, अजय ठाकुर, अजय राम, गणेश यादव, बुटन यादव सहित ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित थी.

