मुंबई:- देश के सबसे अमीर उद्योगपति और दुनिया के अमीरों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं. 10 दिसंबर को आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी( shloka ambani) ने बेटे को जन्म दिया. जूनियर अंबानी के आते ही पूरा अंबानी परिवार खुशियों से झूम उठा. अब आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे का नामकरण किया गया है.अंबानी परिवार ने आधिकारिक रूप से अपने पोते के नाम का ऐलान किया गया है. आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे का नाम ‘पृथ्वी आकाश अंबानी’ रखा है. परिवार की ओर से इसकी घोषणा की गई है.
पृथ्वी नाम के पीछे क्या है वजह
दरअसल मुकेश अंबानी जब पिता बने थे और उनके घर बेटे का जन्म हुआ था तो उन्हें यह खबर उस वक्त मिली थी, जब वो हवाई जहाज पर थे. उन्हें अपने बेटे के जन्म की खबर हवाई जहाज यानी आसमान में मिली थी, तो उन्होंने अपने बेटे का नाम आकाश अंबानी रख दिया था. ऐसे में लोग इस बात का कनेक्शन उनके पोते के नाम से जोड़कर देख रहे हैं. चूंकि जब दादा मुकेश अंबानी को अपने पोते के जन्म की खबर मिली तो वो जमीन पर ही थे इसलिए उन्होंने अपने पोते का नाम ‘पृथ्वी’ रखा है. हालांकि ऐसी कोई बात या नाम के पीछे की वजह अंबानी परिवार की ओर से आधिकारिक रूप से नहीं कही गई है.

