BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना,कहा- 2022 में समाजवादियों की बनेगी सरकार

by bnnbharat.com
October 6, 2019
in समाचार
अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना,कहा- 2022 में समाजवादियों की बनेगी सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

सपा प्रदेश मुख्यालाय में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सपा में आने वाले सभी लोगों का स्वागत है. जो भी चुनौती मिलेगी उसका हम सब मिलकर सामना करेंगे. अखिलेश ने कहा कि अगर आप सबका सहयोग मिला तो 2022 में हम बीजेपी को हटा देंगे.

अखिलेश ने कहा कि भाजपा जानती है कि वो अकेले सरकार नहीं बना सकती है. दूसरी पार्टियों के जो चेहरे उन्हें फायदा दिला सकते हैं उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया इसके लिए वो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है. अखिलेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर एक लघु फिल्म के माध्यम से हमला बोला. उन्होंने कहा कि डीजे एसोसिएशन के लोग हमसे मिले. इस सरकार ने 1 करोड़ लोगों को बेरोजगार कर दिया है.

इसके साथ उन्होंने कहा कि जिस गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार पर पूरा विश्व भरोसा करता है, उनकी ही जयंती पर भाजपा ने सदन में झूठे विकास के काम गिनाए. उन्होंने कहा कि एम्स की जमीन सपा ने दी थी, चाहे रायबरेली की या फिर गोरखपुर की हो. यही नहीं बीजेपी को इस देश के संविधान और कानून तक पर विश्वास नहीं है.

वहीं, अखिलेश ने राम मंदिर और जीएसटी पर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया. उन्होंने सीएम योगी के राम मंदिर पर आए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो कोर्ट का फैसला होगा सपा उसी को मानेगी. नोटबंदी और जीएसटी पर उन्होंने कहा कि यह सरकार हर काम रात में करती है. सदन भी रात में ही चला रहे थे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जितनी डेयरियां खोली गईं या उनका उद्धार हुआ है वो सपा सरकार में ही हुआ है. योगी सरकार बताए कि उसने क्या उसने एक भी यूनिट बढ़ाई है.

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बिहार के बराबर में खड़ा कर दिया गया है. शिक्षा हो या कुपोषण प्रदेश पीछे से नंबर एक पर खड़ा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मानसिक तनाव का शिकार पुरुष ही नहीं महिलाएं भी हो रही हैं

Next Post

प्लास्टिक मुक्त झारखंड बनाना है, सभी अपने हिस्से की जिम्मेवारी निभाएं : सीएम

Next Post
प्लास्टिक मुक्त झारखंड बनाना है, सभी अपने हिस्से की जिम्मेवारी निभाएं : सीएम

प्लास्टिक मुक्त झारखंड बनाना है, सभी अपने हिस्से की जिम्मेवारी निभाएं : सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d