BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गर्भवती की मौत पर अखिलेश ने UP सरकार पर साधा निशाना

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in Uncategorized
गर्भवती की मौत पर अखिलेश ने UP सरकार पर साधा निशाना

गर्भवती की मौत पर अखिलेश ने UP सरकार पर साधा निशाना

Share on FacebookShare on Twitter

यूपी के सबसे विकसित शहरों में शामिल गौतमबुद्धनगर में इलाज के अभाव में गर्भवती महिला की मौत पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जोरदार हमला किया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना के लिए 1 लाख बेड के इंतजाम का दावा करने वाली यूपी सरकार आनेवाली पीढ़ियों के लिए कुछ बेड आरक्षित क्यों नहीं करती.

इलाज के अभाव में महिला की मौत

बता दें कि नोएडा में इलाज के अभाव में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. 8 महीने की ये गर्भवती महिला एक के बाद एक कई अस्पतालों के चक्कर लगाती रही, लेकिन कई अस्पतालों ने उसे एडमिट करने से मना कर दिया. आखिरकार महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई.

अखिलेश का करारा वार

इस घटना पर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया और कहा, “उप्र में प्रसव के लिए अस्पताल खोजते-खोजते एक गर्भवती महिला की मृत्यु अति दुखद है. सरकार यह बताए कि अगर वो कोरोना के लिए 1 लाख बेड के इंतज़ाम का दावा करती है तो आनेवाली पीढ़ियों के लिए कुछ बेड आरक्षित क्यों नहीं रखे. भाजपा सरकार ये भी बताए कि उसने अब तक कितने अस्पताल बनाए हैं.”

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला गाजियाबाद की रहने वाली थी. महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. इसके बाद परिवार वाले उसे पहले ईएसआई अस्पताल ले गए. अस्पताल ने महिला को जिला अस्पताल में रेफर किया.

एंबुलेंस में गई जान

जिला अस्पताल ने शारदा हॉस्पिटल भेजा. वहां से उसे जीम्स भेजा गया, जिम्स ने बेड खाली न होने का हवाला देकर भर्ती करने से इनकार कर दिया. फिर महिला को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया. वहां भी एडमिट करने से मना कर दिया. फिर महिला को मैक्स अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान महिला की एंबुलेंस में ही मौत हो गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खेसारी लाल के नये गाने ने मचाया धूम… दिखा लोगों में क्रेज

Next Post

बड़ी ठगी: साइबर अपराधियों ने को-ऑपरेटिव बैंक से 1.55 करोड़ रुपये उड़ाये

Next Post
बड़ी ठगी: साइबर अपराधियों ने को-ऑपरेटिव बैंक से 1.55 करोड़ रुपये उड़ाये

बड़ी ठगी: साइबर अपराधियों ने को-ऑपरेटिव बैंक से 1.55 करोड़ रुपये उड़ाये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d