नई दिल्ली: योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है. केशव मौर्य ने गाजीपुर जिला मुख्यालय और सैदपुर तहसील मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने इस दौरान अखिलेश यादव पर बोलते हुए कहा कि सरकार से हटने के बाद वो तनाव में चले गए हैं.
वह चर्चा में बने रहने के लिए सरकार के ऊपर अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं. डिप्टी सीएम भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन श्रीवास्तव के पैतृत निवास झून्नूलाल चौराहा पर पहुंचे थे. वहां पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान योगी सरकार को पिछड़ों का हितैषी बताया.
कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव सत्ता से बाहर जाने के बाद से ही बौखलाहट में हैं. पीएफआई पर बोलते हुए कहा कि ये सिमी का दूसरा रुप है. पीएफआई का कार्य देश में अराजकता फैलाना है. इस प्रकरण की जांच की जा रही है. जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

