लखनऊ:- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में मंगलवार को अपना कोविड टेस्ट कराया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कोरोना वायरस जांच के लिए अपना सैंपल दिया. अब उनको रिपोर्ट का इंतजार है. इस उन्होंने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर योगी आदित्यनाथ सरकार को बेहद नाकाम बताया.
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बीते दिनों उत्तराखंड दौरे पर थे. इस दौरान वह हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि के सम्पर्क में आए थे. महंत बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए. कोविड पॉजिटिव पाए गए नरेंद्र गिरि जी की हालत ठीक नहीं है. उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है. इसके बाद लखनऊ पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में अपना कोरोना टेस्ट कराया है. अखिलेश यादव ने कोविड जांच के लिए सैंपल दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने एक ट्वीट से आज दी है.

