BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अखिलेश यादव ने कहा, पान सिंह तोमर की अमर भूमिका में इरफान खान सदैव किए जाएंगे याद

by bnnbharat.com
April 29, 2020
in समाचार
अखिलेश यादव ने कहा, पान सिंह तोमर की अमर भूमिका में इरफान खान सदैव किए जाएंगे याद

अखिलेश यादव ने कहा, पान सिंह तोमर की अमर भूमिका में इरफान खान सदैव किए जाएंगे याद

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: मशहूर अभिनेता इरफान खान का आज मुंबई में निधन हो गया. 54 साल के इरफान ने बीते दो दशक में अदाकारी की दुनिया एक अलग पहचान बनाई थी. फिल्मों में लंबे संघर्ष के बाद पहचान बनाने वाले इरफान ने बीमारी से भी खूब संघर्ष किया.

दो साल से वो बीमारी से लड़ते रहे, इस बीच उन्होंने काम भी किया लेकिन आखिरकार ये जंग हार गए. इरफान की मौत से बॉलीवुड जगत के साथ-साथ राजनीतिक जगत के लोग भी दुखी हैं. ट्विटर, फेसबुक पर लोग अपने दुख का इजहार कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्विटर के माध्यम से इरफान खान को श्रद्धांजलि दी है.

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”हम सबके चहेते अभिनेता इरफान खान आज अनंत गति को प्राप्त हुए. भावभीनी श्रद्धांजलि! विख्यात धावक पान सिंह तोमर की अमर भूमिका में वो सदैव याद किए जाएंगे.” वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ”Irrfan Khan की बेमिसाल अदाकारी जैसी दूसरी मिसाल मिलनी मुश्किल है.

उनके अभिनय ने भाषाओं, राष्ट्रों और मजहबों की सीमाओं को तोड़ते हुए अदाकारी का एक ऐसा लहजा बनाया जिसने कला और संवेदना के जरिए पूरी मानवता को एकजुट किया.” प्रियंका ने कहा, ”आपका अभिनय हमारी थाती है. हम इसे सहेजकर रखेंगे.”

बता दें, इरफान खान का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है. इरफान 54 साल के थे. इरफान को कैंसर था और बीते काफी समय से वो बीमार थे. इरफान ने बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली.

मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था. इरफान के आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी दी थी कि उनकी हालात स्थिर है और उन्हें कोलोन इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. देर रात ये भी दावा किया गया था कि अब उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन बुधवार सुबह उनकी मौत की जानकारी दी गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दादी और पोता के लिए भोजन की व्यवस्था करें: हेमंत सोरेन

Next Post

तेजस्‍वी को सता रही रिम्‍स में इलाजरत लालू प्रसाद यादव के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता

Next Post
तेजस्‍वी को सता रही रिम्‍स में इलाजरत लालू प्रसाद यादव के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता

तेजस्‍वी को सता रही रिम्‍स में इलाजरत लालू प्रसाद यादव के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d