BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवाने के बयान पर घिरे अखिलेश यादव

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: कोरोना वैक्सीन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कोरोना वैक्सीन को मानवता से जुड़ा बताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब उनकी बारी आएगी तो वह खुशी-खुशी वैक्सीन लगवाएंगे. उन्होंने वैक्सीन को किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ मानने से साफ इनकार किया. 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को भाजपा का टीका करार दिया था. उन्होंने यह भी कहा था कि मैं वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के ‘भाजपा का टीका’ वाले बयान के कुछ घंटे बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कोविड-19 टीके का संबंध किसी राजनीतिक दल से नहीं बल्कि मानवता से है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा कि मैं किसी और के बारे में तो नहीं कह सकता, लेकिन जब मेरी बारी आएगी तो मैं खुशी-खुशी टीका लगवाउंगा.

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष अब्दुल्ला ने कहा कि जितने ज्यादा लोग टीका लगवाएंगे, देश और अर्थव्यवस्था के लिये उतना ही बेहतर होगा. उन्होंने ट्वीट किया कि कोई भी टीका किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं रखता. उनका संबंध मानवता से है. संवेदनशील लोगों को जितना जल्दी टीका लगाया जाए, उतना बेहतर होगा.

वहीं अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों से कहा कि भाजपा जो टीका लगवाएगी, मैं उस पर कैसे भरोसा करूं? मैं भाजपा का टीका नहीं लगवा सकता. अखिलेश के बयान के बाद एसपी एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाई जा रही वैक्सीन से कुछ भी हो सकता है. यह भी हो सकता है कि वैक्सीन आपको नपुंसक बना दे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लड़की के लिए हुई लड़ाई, ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

Next Post

मिसाल: 79 साल की रामकुमारी खेतों में खुद चलाती हैं ट्रैक्टर

Next Post
मिसाल: 79 साल की रामकुमारी खेतों में खुद चलाती हैं ट्रैक्टर

मिसाल: 79 साल की रामकुमारी खेतों में खुद चलाती हैं ट्रैक्टर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d