BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अखिलेश का भाजपा पर निशाना- लोग बाढ़ से त्रस्त, सरकार टैक्स लूटने में मस्त

by bnnbharat.com
August 21, 2019
in समाचार
अखिलेश का भाजपा पर निशाना- लोग बाढ़ से त्रस्त, सरकार टैक्स लूटने में मस्त
Share on FacebookShare on Twitter

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आम नागरिक की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। एक ओर बाढ़ का कहर है तो दूसरी ओर मंहगाई की मार पड़ रही है। सरकार की अदूरदर्शिता और समय से निर्णय न लेने के कारण राज्य में यह संकट की स्थिति है। बाढ़ कोई इसी वर्ष नहीं आई है। सरकार सतर्क होती तो इन दिनों हो रही तबाही को शुरूआत में ही रोका जा सकता था। सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए जिसकी वजह से जनधन की भारी क्षति होने की खबर है।

अखिलेश ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर भी योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) बढ़ा दिया गया है। आधी रात से इसे लागू कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को पेट्रोल के लिए करीब 2.30 और डीजल के लिए करीब एक रूपये अतिरिक्त देना होगा। इससे अब मंहगाई बढ़ेगी। परिवहन पर खर्च बढ़ेगा। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटा दिया था और वापस से बढ़ा दिया है। ऐसा करके इस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के लिए वैट लागू कर लोगों पर नया भार डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों में बाढ़ का संकट है। पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक बाढ़ का कहर दिखाई देता है। सरयू, घाघरा, यमुना, गंगा आदि नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। कई स्थानों पर ये नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वाराणसी, प्रयागराज, बदायूं, सहारनपुर, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, बिजनौर के सैकड़ों गांव पानी में डूब गये हैं। कई जगह सम्पर्क मार्ग कट गए हैं। लोग बाढ़ के बीच में फंस गए हैं। पेयजल और विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बाराबंकी में ही सैकड़ों गांव तबाह हो गए हैं। नेपाल-उत्तराखण्ड का पानी छोडे़ जाने से कई जनपदों में बाढ़ की विभीषिका के चलते जनधन की गंभीर हानि हुई है। लोग सड़क पर या बंधों पर खुले में रहने को मजबूर है। वहां किसी तरह की कोई बुनियादी सुविधायें तक नहीं है।

सपा प्रमुख ने कहा कि बाढ़ से न केवल सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है बल्कि जानवरों के लिए चारा आदि की भी समस्या पैदा हो रही है। साथ ही साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इसलिए राहत कार्य के रूप में बाढ़ ग्रस्त इलाकों के लोगों को भोजन की सुविधा, जानवरों को चारा तथा बीमारियों से बचाव के साथ ही फसलों के नुकसान की भरपाई के काम को भी तेज करना चाहिए। लेकिन भाजपा की जनता को राहत देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई देती है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने कहा… भारत-पाक को अकेले सुलझाना चाहिए कश्मीर विवाद

Next Post

केंद्र की असफलताओं को उजागर करने की सजा भुगत रहे चिदंबरम : प्रियंका गांधी

Next Post
केंद्र की असफलताओं को उजागर करने की सजा भुगत रहे चिदंबरम : प्रियंका गांधी

केंद्र की असफलताओं को उजागर करने की सजा भुगत रहे चिदंबरम : प्रियंका गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d