BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, पत्नी डिंपल ने लोगों से की ये खास अपील

by bnnbharat.com
July 1, 2020
in Uncategorized
अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, पत्नी डिंपल ने लोगों से की ये खास अपील

अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, पत्नी डिंपल ने लोगों से की ये खास अपील

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का आज 47 वां जन्‍मदिन है. इस मौके पर उनकी पत्‍नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव ने उन्‍हें अपने खास अंदाज में बधाई और शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही डिंपल यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील कि वे इस संकट काल में इस मौके पर सार्वजनिक आयोजन से बचें. इसकी बजाए व्‍यक्तिगत स्‍तर पर किसी जरूरतमंद की मदद करें.

अपने अधिकारिक ट्विटर से ट्वीट करते हुए डिंपल ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ये संदेश दिया है. समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता हर वर्ष अखिलेश यादव का जन्‍मदिन धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन विभिन्‍न जिलों में पार्टी कार्यालयों पर कार्यकर्ता जुटते और केक काटकर खुशी मनाते हैं. लेकिन कोरोना महामारी और चीन से तनाव के बीच इस वर्ष पार्टी कोई तड़क-भड़क नहीं कर रही है. पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने ढंग से अपने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का जन्‍मदिन मनाने की तैयारी की है. कुछ पदाधिकारियों ने अस्‍पतालों में फल बांटकर,अनाथालयों में भोजन कराकर और सेनेटाइजर बांटकर अखिलेश यादव के जन्‍मदिन पर उन्‍हें शुभकामनाएं दीं.

अखिलेश यादव का यह 47वां जन्मदिन है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को सैफई में हुआ था. 1999 में उनका विवाह डिंपल यादव के साथ हुआ. वह साल 2000 में पहली बार कन्‍नौज से चुनकर लोकसभा में पहुंचे थे. 15 मार्च 2012 के 38 साल की उम्र में उत्‍तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री बने. 19 मार्च 2017 तक वह इस पद पर रहे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक माह में तीसरी बार महंगा हुआ विमान ईंधन

Next Post

आसमानी आफत ने बरपाया कहर, 21 की मौत

Next Post
आसमानी आफत ने बरपाया कहर, 21 की मौत

आसमानी आफत ने बरपाया कहर, 21 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d